• February 25, 2026 7:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी रचाने जा रहा दूल्हा हुआ गिरफ्तार, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

May 14, 2021

राज – 7903735887 

हरनौत थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम दैली गांव में छापेमारी कर शादी रचाने जा रहे हत्यारोपी दुल्हा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुल्हा बन बारात लेकर जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार का पुत्र अविनाश कुमार है। 10 जनवरी 2020 को बस्ती पंचायत के पूर्व मुखिया गौतम कुमार उर्फ फंटू सिंह की गोली मार हत्या हुई थी। उक्त केस में अविनाश अप्राथमिकी अभियुक्त था। गांव में चर्चा है कि आरोपी की शादी थाने में रचाई जाएगी। हालांकि, इससे पुलिस इंकार कर रही है।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि फंटू सिंह की हत्या में अवनिाश अप्राथमिकी अभियुक्त था। डेढ़ सालों से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दुल्हा बन शादी रचाने जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।