• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर नानी-नातिन की गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Dec 17, 2021

सौरभ – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत कुल गांव में पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर नानी-नातिन की जान चली गई। मृतका अरुण राम की 45 वर्षीया पत्नी सविता देवी और बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय निवासी विकास कुमार की एक वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी है। सूचना पाकर आई पुलिस शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल ले गई।
बच्ची अपने परिवार के साथ ननिहाल आई थी। नानी खलिहान में काम कर रही थी। वहीं, खेलने के दौरान बच्ची पानी भरे गड्‌ढ़े में गिर गई। नानी, बच्ची को बचाने गई। पैर फिसलने से वह भी गिर गई और दोनों की डूबकर जान चली गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।