• November 20, 2025 5:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा…

ByReporter Pranay Raj

Jan 27, 2024

राजा – 7903735887 

बिहारशरीफ  के पटेल नगर मोहल्ले में डीएम आवास के पीछे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया है। इससे पहले शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुए। गायत्री माता का जयघोष करते हुए महिलाओं ने मोहल्ले का भ्रमण किया।

पटेल नगर से निकली यात्रा बड़ी पहाड़ी, भैंसासुर, नाला रोड, गायत्री मंदिर, शिवपुरी होते हुए पटेल नगर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व दीनानाथ सिंह, सतेन्द्र कुमार, रवीन्द्र वर्मा ने किया। वार्ड पार्षद नूतन सविता ने यात्रा में शामिल होकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में डॉ. सुजीत, कौशलेन्द्र राज किशोर, पंकज, मोहन, दिनेश, बिंदु, अशोक, सुधर, धीरज, सतीश, सिपाही जी, राजाराम, नीलम, नूतन, सारिका, मंजू, विवेक, कुमकुम, सतेन्द्र गुड्डू आदि शामिल हुए।

कलश शोभा का नेतृत्व दिनेश जी दिनेश , बिंदु, अशोक, सुधीर धीरज सतीश सिपाही जी राजाराम सुधीर ने संयुक्त रूप से किया। कलश शोभा यात्रा में महिला पुरुष करीब 3000 लोगों ने भाग लिया। जिसमे नीलम, नूतन, शारिका, मंजू प्रियतमा विवेक, कुमकुम, सतेंद्र गुड्डू सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे थे।