• June 7, 2025 12:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ग्रामीण डाक सेवक की हो गई मौत, जानें कैसे गई जान…

Jul 24, 2023

सौरभ – 7903735887 

अस्थावां थाना अंतर्गत मालती गांव के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार ग्रामीण डाक सेवक की जान चली गई। मृतक अस्थावां के नोआवां निवासी स्व. अमरनाथ पांडेय का 25 वर्षीय पुत्र रौशन पांडेय है।

परिजनों ने बताया कि युवक बिहारशरीफ में रहता था। उसकी ड्यूृटी नोआवां में थी। ड्यूटी पर आने के दौरान ट्रक से कुचलकर युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए विम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रक जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।