• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोना-बैंक लूट आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Jan 16, 2022

सौरभ- 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने बंगाल के आसनसोल पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर सोना और बैंक लूट के अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश अमर सिंह के पास से दो लाख नगदी, तीन मोबाइल बरामद हुआ। कई राज्यों में सरगना लूट की वारदात कर चुका है।
राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि बंगाल पुलिस के सहयोग से विशेष टीम गठित कर लुटेरा को पकड़ा गया। कई राज्यों की पुलिस को बदमाश की तलाश थी। सरगना अमर कई राज्यों में सोना और बैंक लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। बदमाश पटना जिला के रूपेस मगही गांव निवासी। बदमाश को बंगाल पुलिस ले गई।