• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में दुपट्‌टा के फंदे पर मिली युवती की लाश, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2023

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलनी में शुक्रवार को एक युवती ने दुपट्‌टा से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी स्व. अवध प्रसाद की 26 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी उर्फ नेहा है। युवती किराया पर रहकर दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि असफलता से निराश हो युवती जान दी।

परिवार ने बताया कि युवती पांच सालों से किराया पर रहकर दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस से परिवार को मौत की सूचना मिली। कमरे पर पहुंचने पर परिवार को पता चला कि नेहा के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो मकान मालिक उसे आवाज लगाने लगे।

अंदर से प्रतिक्रिया नहीं ओने पर खिड़की से झांकने पर उसकी लाश दुपट्‌टा के फंदे पर लटकी मिली। तब घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार घटना के कारणों से अनजान है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।