• November 20, 2025 7:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  छात्रा की दुपट्‌टा से गला घोंटकर हत्या, कारण जान हो जायेगें हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 14, 2023

राज- 7903735887 

औंगारी थाना क्षेत्र के आहर खंधा में सोमवार की रात 13 साल की स्कूली छात्रा की दुपट्टा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर अगली सुबह पुलिस खेत से शव बरामद की। मृतका इसलामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ पिंकू की पुत्री मुस्कान कुमारी है। किशोरी की लाश उसके ननिहाल के समीप मिली। घटना के खुलासा के पहले नाना कृष्णा महतो परिवार समेत घर से फरार हो गए थे। मां गुड़िया देवी भूमि विवाद में मायके के परिवार पर बच्ची को अगवा कर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

मृतका की मां ने बताया कि रतनपुरा मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को वह स्कूल से लौटने के बाद घर से मिक्सचर खरीदने निकली। जिसके बाद लापता हो गई। अगले दिन परिवार को उसकी मौत की खबर मिली। महिला ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद में उनकी पुत्री को मारा गया।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मृतका की मां ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मायके के परिजनों को आरोपी बनाया गया है। भूमि विवाद में हत्या का आरोप है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।