• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लायंस क्लब के कार्यों से मिल रही प्रेरणा, पहुंचे क्लब के वरीय अधिकारी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 23, 2023

राज – 7903735887 

शहर के एक होटल के सभागार में रविवार को लायंस क्लब के वरीय अधिकारियों  का जमाबड़ा लगा। मौके था नए जिला अध्यक्ष, सचिव के स्वागत का। मुख्य अतिथि के रूप में क्लब के जिला गर्वनर प्रदीप खेतान, पूर्व गर्वनर नम्रता सिंह, अपुपम सिंघानिया एवं जैन चेयर पर्सन श्रीकांत केसरी मौजूद थे।

सदस्यों व अधिकारियों ने नए अध्यक्ष विवेक कुमार वर्णवाल, सचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष हृदय कुमार का स्वागत किया। वरीय अधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष रवि किशोर, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता के कार्यों पर चर्चा करते हुए उनकी सराहना की।

अधिकारियों ने कहा कि पूर्व पदाधिकारयिों ने जिले में सराहनीय कार्य किया। जो लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। रक्तदान शिविर, हंगर प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, सावन महोत्सव, स्कूलों में कम्प्यूटर लगाना, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन लगाना समेत अन्य कार्य किए गए। आने वाले सत्र में इन कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन राहुल कांत, रवि शंकर गुप्ता, डॉक्टर सुबीर कुमार, राजकमल, सुशील कुमार, विशाल रंजन, प्रो. संजय कुमार, सुमन सागर , मो. कजाफी, रंगेश कुमार, प्रहलाद कुमार, अजय कुमार निराला, डॉ. धीरेंद्र नारायण, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, बलराम रजक, बंटी सिंह समेत शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।