• June 7, 2025 12:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विदाई: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ…

Sep 29, 2023

राज – 7903735887 

जिले में धूमधाम से शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बिहारशरीफ में भजन कीर्तन करती हुई महिलाओं ने गणपति को विदाई दी। सड़कों पर गणपति बप्प मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लग रहे थे।

विसर्जन को लेकर पुलिस चौकस थी। जगह-जगह पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। संवेदनशील इलाके में पुलिस की विशेष नजर थी। ज्यादात्तर विसर्जन जुलूस छोटे थे। कम संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए थे। पुलिस जुलूस के साथ थी। विसर्जन के दौरान कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

श्रद्धालु नाचते-गाते नदी-तालाब व अन्य घाटों पर जाकर प्रतिमा का विसर्जन किए। विजर्सन को लेकर पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली होती रही। हालांकि, देर शाम से विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी गई।