• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों का तांडव: दो युवकों को मारी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2023

राज- 7903735887 

सारे थाना अंतर्गत फग्गू बिगहा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर सोमवार की रात युवक को गोली मार दी। गोली से जख्मी रामदेव यादव के 25 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गोली युवक के चेहरे में लगी है।

जख्मी ने बताया कि तालाब खुदाई में एक मूर्ति मिली थी। जिसे गांव के कुछ लोग छिपा लिए। फिर अफवाह फैला दी कि मूर्ति कीमती है। पुलिस मूर्ति को कब्जे में लेने के लिए दबाव बना रही है। मूर्ति छिपाने वाले आकर कहा कि इसमें साथ देना होगा। उनकी बात नहीं मानने पर उन्होंने गोली मारने की धमकी दी थी।

बदमाशों ने गलत सूचना देकर पिता को शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार करा दिया। पुलिस जांच के बाद पिता को रिहा कर दी। इसी खुन्नस में बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार की पिटाई करते हुए उन्हें गोली मार दी। मारपीट में परिवार के दो सदस्य जख्मी भी हुए।
सारे थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

कांड: 02
इसी तरह हिलसा थाना क्षेत्र के बरखंधा गांव में वर्चस्व विवाद में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली से जख्मी गंगा यादव के 38 वर्षीय पुत्र भूषण यादव को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को पटना रेफर कर दिया गया। मारपीट में दूसरे पक्ष की सरिता देवी और डब्लू यादव भी जख्मी हुए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि, बदमाश पुलिस के सामने फायरिंग करते हुए फरार हो गया। बलों की संख्या कम रहने के कारण पुलिस बदमाशों को पकड़ने का साहस नहीं कर सकी। ग्रामीण 30 राउंड फायरिंग की बात कह रहे हैं।

थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि गोलीबारी में एक युवक जख्मी हुआ है। किसी भी पक्ष ने केस का आवेदन नहीं दिया। एहतियातन पुलिस गांव में नजर बनाए है।