• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हैवानियत :- अपहरण कर मासूम के साथ गैंगरेप के बाद ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 29, 2021

राज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जहाँ बहशी दरिंदों ने शौच के लिए निकली आठ साल की मासूम का अपहरण कर गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी | और लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने बच्ची की निर्वस्त्र लाश लाश रेलवे ट्रैक पर देखा। जिसके बाद यह बात आग की तरह फ़ैल गयी |

 

घटना से आक्रोशित लोगों ने रेल मार्ग के साथ ही फतुहा-हिलसा मार्ग पर आगजनी करते हुए सड़क को भी जाम कर दिया। सूचना पाकर डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने करीब छह घंटे बाद जाम हटाया। बाद में अपराधियों की पहचान के लिए खोजी कुत्ता भी लाया गया।

 

बच्ची के परिजनों ने बताया कि देर शाम में बच्ची शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तब घर के लोगों को चिंता हुई। खोजबीन होने लगी। रातभर परिजन खोजते रहे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर लाश देखकर शोर मचाया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर हत्या कर शव को फेंक दिया गया। डीएसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा है। बच्ची रात से ही गायब थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।