• November 20, 2025 7:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सपना साकार: 8300 घरों में बहने लगी गंगा की धार, जानें सीएम की नई घोषणा…

ByReporter Pranay Raj

Nov 27, 2022

राज – 7903735887

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजी राजगीर के दूसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में घरों तक गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। सीएम उद्घाटन करते हुए 8300 घरों में गंगा की धार बहने लगी। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। जल जीवन हरियाली का ही यह हिस्सा है।

4475 करोड़ की लागत से गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया जा रहा है। राजगीर के अलावा गया, बोधगया और नवादा को गंगाजल की आपूर्ति की जानी है। इन सभी जगहों पर गंगाजल को शुद्ध कर पेयजल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह योना मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा हमने लगातार राजगीर में विकास करने का काम किया है। राजगीर के सारे इतिहास को जिंदा रखने का काम किया। जरासंध अखाड़े का काम बच गया है। जहां जरासंध स्मारक बनेगा।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के कार्यों को सराहा। कहा कि गंगाजल को गया राजगीर नवादा में लाना वाकई कल्पना से परे है। दक्षिण बिहार की जो जिले हैं जैसे गया,नालंदा,नवादा इन इलाकों में वाटर लेवल काफी कम है। इन इलाकों में गंगाजल पहुंचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदृष्टि की सोच है। इस योजना का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।