February 26, 2025

न्यूज नालंदा – श्रमकल्याण मैदान बहेगी धार्मिक ज्ञान की गंगा, होगा जीवन में बदलाव…

0
SWAMI

राज -9334160742 

श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में 09 से 23 फरवरी तक उपनिषद के प्रवचन का आयोजन होगा। आध्यात्मिक मार्गदर्शक डॉ. स्वामी युगल शरण उपनिषद का प्रवचन करेंगे। प्रवचन रोजाना शाम छह से आठ बजे तक होगा। उद्देश्य लोगों को वेदों के ज्ञान के माध्यम से अपने जीवन में सुधार लाने में मदद करना है।

सदस्य सुनील शर्मा ने बताया कि प्रवचन के द्वारा यह समझने का मौका मिलेगा कि हम अपने रोजमर्रा के जीवन में कैसे भगवान की ओर रुझान बढ़ा सकते हैं।

गोपाल गुप्ता ने कहा कि डॉ. स्वामी युगल शरण का प्रवचन बहुत ही शिक्षाप्रद होगा। यह सिर्फ कथा सुनाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसमें तत्व और आत्मा की उत्पत्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। सभी से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस प्रवचन में शामिल हों और आध्यात्मिक ज्ञान से अपने जीवन को समृद्ध करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy Not Allowed