• November 20, 2025 6:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब पार्टी के साथ चल रहा था जुआ, वार्ड पार्षद समेत 6 गिरफ्तार..

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर आशा नगर पानी टंकी के ऑपरेटर के रूप में छापेमारी कर जुआ और शराब की पार्टी करते एक वार्ड पार्षद समेत आधा दर्जन को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ऑपरेटर रूम में हर दिन जुआ और शराब पार्टी की जाती है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई। जहां से नगर निगम के वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद विवेक कुमार विक्की समेत आधा दर्जन लोगों को अंग्रेजी शराब, ताश की पत्ती और 15,000 नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। वार्ड पार्षद व अन्य लोगों ने बताया कि आए दिन दोस्तों के साथ वह जुआ और शराब की पार्टी करता था।

गिरफ्तार लोगों के पास से दो बोतल अंग्रेजी शराब,15,240 रुपए, ताश की पत्ती और 8 मोबाइल बरामद हुआ है।
गिरफ्तार लोगों में वार्ड पार्षद विवेक कुमार विक्की के अलावा संजीव कुमार, विक्रांत कुमार, सूरज शर्मा, ऋषि कुमार और मो तारिकूल शामिल है।

 

छापेमारी टीम में दारोगा संजय राम, अलीम अंसारी, अंशु माला, टुनटुन चौधरी, राम इकबाल यादव, जमादार नंदकुमार सिंह, विशेश्वर कुमार व राजकुमार सिंह शामिल थे।