• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ई रिक्शा चालक का हत्यारा भगोड़ा सिपाही धराया…

ByReporter Pranay Raj

Jan 21, 2025

राज – 9334160742 

नालंदा थाना इलाके के गोविंदपुर पुल के समीप सोमवार की शाम टोटो चालक की गोलीमार कर कर दी गई थी। पुलिस ने चार घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ममूराबाद निवासी अनिल कुमार उर्फ अनिल यादव है। बदमाश मधुबनी जिला पुलिस बल का जवान था। 2016 में डीएम के बॉडीगार्ड रहते एक छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद हथियार सहित भाग निकला था। नालंदा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर मधुबनी पुलिस के हवाले कर दिया गया था। तीन साल बाद वह जमानत पर रिहा हुआ। फिर अप्रैल 2019 में नालंदा थाना क्षेत्र के केवय गांव निवासी दुग्ध संग्रहकर्ता को गोली मार दिया था।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टोटो चालक की हत्या करने के बाद बदमाश समीप के गांव में छिपा था। देर रात घर लौटने पर उसे पकड़ा गया। उसके घर से दो कट्‌टा व छह कारतूस बरामद हुआ। हथियार पुआल में छिपाकर रखा था। एक कट्‌टा का इस्तेमार हत्या में किया गया था। स्पीडी ट्रायल चलकर दोषी को सजा दिलाई जाएगी। छापेमारी टीम में नालंदा थाना प्रभारी निशि कुमार के अलावा बेन ,छबीलापुर, सिलाव थाना पुलिस की टीम शामिल थी

एक नजर घटना पर

नालंदा थाना क्षेत्र के पकड़ीसराय निवासी सिद्धि गोप का 35 वर्षीय पुत्र राजू कुमार सोमवार को ममूराबाद गांव से सीमेंट अनलोड कर अपना ई रिक्शा लेकर लौट रहा था। उसी दौरान आरोपी ने गोविंदपुर पुल के समीप से चालक को अपने गांव पहुंचाने को कहा। नहीं पहुंचाने पर बदमाश ने सीने में गोली मारकर चालक की हत्या कर दी।