• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – उफनाई नदियों से शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी, बंद हुआ मार्ग…

Oct 2, 2021

सूरज – 7903735887 

चक्रवाती तूफान गुलाब का असर नालंदा में हुआ है। उफानाई नदियों से शहर से लेकर गांव तक पानी-पानी हो गया है। देहाती क्षेत्रों के अलावा शहरी इलाके में भी पानी घुस गया है। जिससे नागरिक परेशान हैं। देवीसराय पुल पर पंचाने का पानी आ गया। जिससे एकंगरसराय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। राजगीर मार्ग के कोसुक पुल पर पानी चढ़ गया है। अंदेशा है कि जलस्तर बढ़ने से यह मार्ग भी बंद हो जाएगा।

कतरीसराय, बिंद, अस्थवां, रहुई और बिहार शरीफ प्रखंड के कई इलाकों में पानी भरा है। जिराइन, सकरी, पंचाने, गोइठवा समेत अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इलाके के खेत जलमग्न हो चुके हैं। सब्जी व धान की फसले डूबी हैं। जिस कारण किसान कलेजा पीट रहे हैं।

सांप-बिच्छू का बढ़ा खतरा
गांव में पानी घुसने के बाद नागरिकों को जलीय जीवों का खतरा सता रहा है। बारिश के कारण सांप-बिच्छू निकल रहे हैं। पानी भरे घरों में लोग रतजगा करने को विवश हैं।