• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खुद को पुलिस बता फ्रॉडों ने होटल संचालक से ठग लिया चेन-अंगूठी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2024

राज – 9334160742 

लहेरी थाना अंतर्गत् रामचंद्रपुर में दो फ्रॉडों ने खुद को पुलिस बता होटल संचालक से डेढ़ लाख की चेन और अंगूठी ठग लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

पीड़ित रामचंद्रपुर सत्यपाल होटल संचालक सुरेश प्रसाद ने बताया कि रविवार को दिन के दो बजे एक युवक आकर खुद को पुलिस बताते हुए कहा कि तुम्हे दारोगाजी बुला रहे हैं। एक कांड हुआ है। जिसकी जांच करने के लिए एसपी ने भेजा है। फ्रॉड उन्हें समीप की गली में ले गया। जहां पूर्व से उसका एक सहयोगी था। दोनों ने उनकी चेन-अंगूठी को कागज में लपेटने को कहा। इसके बाद हाथ की सफाई दिखाते हुए कागज का पुड़िया बदल दिया। कहा कि दुकान जाओ, आकर पूछताछ करेगें। दुकान में पुड़िया खोलने पर उसमें पत्थर निकला। ठगे गए चेन-अंगूठी की कीमत डेढ़ लाख से अधिक है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है।