राज – 9334160742
दीपनगर थाना क्षेत्र के पंचाने नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार किशोर एक साथ डूब गया। लोगों ने किसी तरह एक किशोर को बचा लिया। जब तीन डूबकर लापता हो गया। सभी नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंुच गई। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम किशोरों की तलाश में जुटी है।
डूबा तीनों किशोर नगर थाना क्षेत्र के झींगनगर मोहल्ला निवासी नागेंद्र कुमार का पुत्र सागर कुमार, मंदीप कुमार औॅर मनोज महतो का पुत्र मोहित कुमार है। तीनों किशोर इंटर का छात्र है।
लोगों ने बताया कि चारों किशोर प्रतिमा विसर्जन करने दीपनगर के हथिया खाड़ के पास पंचाने नदी गया था। लोग विसर्जन के पहले मां काली की प्रतिमा की आरती कर रहे थे। उसी दौरान चारो किशोर नदी में नहाने लगा, गहराई में जाने से चारों डूबने लगा। लोगों ने एक किशोर को निकाल लिया। जबकि, तीन डूबकर लापता हो गया।
दीपनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजमणि ने बताया कि मूर्ति विसजर्न के लिए कोसुक के पंचाने नदी में प्रशासनिक तैयारी की गई थी। झींगनगर के लोग दूसरे स्थान पर विसर्जन करने लगें। जहां तीन किशोर डूब गया। एसडीआरएफ की टीम डूबे किशोरों की तलाश कर रही है।

