• February 25, 2026 1:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में चार लोगों की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 25, 2021

सूरज – 7903735887 

बीते 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग थाना इलाके में चार लोगों की जान चली गई। दीपनगर थाना अंतर्गत लंगड़ी बिगहा गांव के पास शनिवार की रात स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक भट्‌ठ बिगहा गांव निवासी स्व. भोला यादव का 23 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव है। घटना में दूसरा सवार जख्मी हो गया।


इसी तरह कल्याण बिगहा ओपी के बराह गांव के पास शनिवार की शाम ऑटो के पेड़ से टक्कर हो गई। घटना में सवार एक किशोर की मौत व तीन लोग जख्मी हो गए। मृतक खेमनीचक गांव निवासी राजीव प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। इधर, अस्थावां थाना क्षेत्र के फिराेपुर गांव में शनिवार की शाम तालाब में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। मृतक संतोष यादव का 4 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार है। वहीं, हरनौत थाना पुलिस ने रविवार को डाक बंगला मोड़ के पास से एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश बरामद दी। अज्ञात बीमारी से मौत का अंदेशा पुलिस जता रही है। संबंधित थाना पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।