• June 6, 2025 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क लुटेरा गिरोह का मास्टरमाइंड समेत चार बदमाश गिरफ्तार …..

Jul 20, 2022

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के अहियापुर सड़क पर 14 जुलाई की देर शाम खोजकीपुर गांव निवासी आरएमपी पंचानंद कुमार के साथ लूटपाट हुई थी। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने लूटपाट के चार आरोपितों को दबोच लिया है। उनके पास से लूटी गयी बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित कन्हौली गांव से अपना क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवाकर बाइक, मोबाइल व पर्स लूट लिया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गयी थी। इसके बाद पुलिस ने लूटपाट में शामिल फतेहपुर-डुमरा गांव के रविन्द्र कुमार, सोनू कुमार व विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से लूटी गयी बाइक खरीदने के आरोप में अस्थावां के दुलारचंद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विवेक राज, राकेश कुमार आदि शामिल थे।