• November 20, 2025 7:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग घटना में गई चार की जान….

ByReporter Pranay Raj

Jun 8, 2021

सूरज  – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर सकरौल गांव के पास मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। जबकि, पुत्र व दो बाइक सवार जख्मी हो गए। किसान, पुत्र के साथ खेत जाने निकले थे। उसी दौरान सड़क पार करने में दुर्घटना हुई।

मृतक स्व. रामचन्द्र यादव के 51 वर्षीय पुत्र योगेंद्र यादव हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जख्मी पुत्र मनीष कुमार, बाइक सवार गिरियक के बकरा गांव निवासी फैजान और फरहान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। इलाजोपरांत दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि दोनोें बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

इसी तरह रहुई थाना क्षेत्र के अंबा गांव में सोमवार की रात झाड़ फूंक के चक्कर में सर्पदंश के शिकार युवक की जान चली गई। मृतक कृष्ण पासवान का 29 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार है। युवर्क फर्श पर सोया था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाय उसका झाड़ फूंक कराने लगे। जिससे उसकी जान चली गई।

वहीं, बेन थाना क्षेत्र के छकौड़ी बिगहा गांव के पास मंगलवार को मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक चिकसौरा थाना क्षेत्र के दल्लू बिगहा गांव निवासी अवधेश मिस्त्री का 19 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है।

उधर, एकंगरसराय थाना पुलिस ने मंगलवार को मिल्कीपर गांव के खेत से एक अज्ञात महिला की लाश बरामद की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। शव के पहचान का प्रयास जारी है।