• February 25, 2026 10:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बीएमपी जवान समेत चार की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 24, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887

सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में शुक्रवार की शाम करंट से बीएमपी जवान की मौत हो गई। मृतक हजारी कुमार खेत जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते पर गिर बिजली तार के संपर्क में आ गए। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक समस्तीपुर में तैनात थे। अवकाश ले वह गांव आए थे।

इसी तरह सिलाव थाना अंतर्गत कृपा बिगहा गांव में शनिवार की सुबह शौच गई महिला की पईन में डूबकर मौत हो गई। मृतका मुनि साव की 30 वर्षीया विवाहिता पुत्री सीमा देवी है। सूचना के बाद गांव आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

इधर, थाना क्षेत्र के चंदुआरा गांव में शुक्रवार की रात शौच गए युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई। मृतक रविन्द्र यादव है। परिवार ने बताया कि रात में अधेड़ बाजार से लौट रहे थे। उसी दौरान नहर के समीप शौच को गए। जहां पैर फिसलने से हादसा हुआ। इसी तरह खुदागंज थाना अंतर्गत वरदाहा गांव के समीप ट्रेन से कटकर युवक की जान चली गई। घटना शुक्रवार शाम हुई। मृतक पिंटू चौधरी हैं। मृतक की पत्नी रानी ने बताया कि उनके पेट में दर्द था। पति दवा लाने निकले थे। उसी दौरान हादसा हुआ।