• November 20, 2025 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग घटना में चार की गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के परमानंद बिगहा गांव के पास शुक्रवार की शाम नदी में डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। 24 घंटे बाद मृतक की पहचान पथरौरा गांव निवासी 55 वर्षीय कृष्ण ठाकुर के रूप में की गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

इसी तरह खुदागंज थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक प्रमोद पासवान मवेशी चराने गया था। उसी दौरान पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर उसकी मौत हो गई। उधर, सारे थाना क्षेत्र के दरगाह के समीप शुक्रवार की रात मुंद्रिका सिंह के 48 वर्षीय पुत्र संजय सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अचेत हालत में मिला। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, नालंदा थाना अंतर्गत सैनिक स्कूल-दीपनगर मार्ग में सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक मनियामा गांव निवासी 58 वर्षीय अर्जुन पासवान हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। आक्रोशितों ने कार्रवाई और मुआवजा की मांग करते हुए पुलिस द्वारा शव के कब्जे में लेने का विरोध किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रित का पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। तब पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।