• June 7, 2025 12:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 15 दिन बाद फिर 50 लाख फिरौती के लिए चार का अपहरण…

Sep 14, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र का रेलवे क्रॉसिंग इलाका अपहरणकर्ताओं के लिए सेफजोन साबित हो रहा है। 15 दिन बाद फिर से बदमाशों ने चार किशोरों का 50 लाख फिरौती के लिए अपहरण कर लिया। 27 अगस्त को भी मानपुर के चार युवकों को 20 लाख फिरौती के लिए इसी स्थान से कार समेत अगवा किया गया था।

ताजा घटना रविवार को हुई। बदमाशों ने एक साथ चार किशोरों का अपहरण कर परिवार से 50 लाख फिरौती मांगी। बदमाश द्वारा बताए बैंक खाता में दस हजार रुपया ट्रांसफर करने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दावा कर रही है कि ताबतोड़ छापेमारी से घबराकर बदमाशों ने अपहृत चारों किशोरों को रिहा कर दिया। दोनों कांड के बदमाश पुलिस से दूर हैं।

पूजा कर लौटने में किया अगवा

सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि अस्थावां के पलटपुरा गांव निवासी चिंटू, अजीत, सूरज और नवादा जिला निवासी सचिन कुमार शहर गढ़पर मोहल्ला में किराया पर रहकर पढ़ाई करता है। रविवार को चारों पूजा अर्चना के लिए संत बाबा आश्रम गया था। जहां से लौटने के दौरान बदमाशों ने उन्हें अगवा कर बंधक बना लिया। किशोरों के परिवार से बदमाशों ने 50 लाख फिरौती की मांग की। डर कर परिवार ने 10 हजार रुपया बदमाशों के खाते में जमा करा दिया। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस छापेमारी में जुट गई। पुलिस दबिश से घबराकर अपहृतों को रिहा कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।