आशीष – 7903735887
जिले के अलग-अलग थाना इलाके में हुई घटनाओं में दो महिला समेत चार की मौत हो गई। एकंगरसराय थाना अंतर्गत जगाय गांव के समीप बुधवार को बोलेरो से कुचलकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि, मां घटना में जख्मी हो गईं। ऑटो से उतर, पुत्र के साथ महिला सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान उधर से गुजर रही तेज गति की बोलेरो ने मां को टक्कर मारते हुए बच्चे को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक, वाहन समेत फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा व कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। मृतक तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी शोभी यादव का पुत्र तरुण कुमार है। जख्मी सरिता देवी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। अधिकारी आक्रोशितों को समझाने में जुटे हैं।
इसी तरह तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के खोजपुरा गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई। जबकि, पति जख्मी हो गए। मृतका तेल्हाड़ा के नारायणपुर गांव निवासी संजय यादव की पत्नी सुनीता देवी है।
इधर, छबीलापुर के कहटैन पईन में डूबकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक पथरौरा गांव निवासी 60 वर्षीय कृष्णदेव यादव हैं। परिवार ने बताया कि बुजुर्ग पईन पार कर रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। इसी तरह थरथरी थाना क्षेत्र के ढिबरीपर गुलहरी गांव में शौच गए बुजुर्ग की मौत पानी भरे गड्ढ़े में उूबकर हुई। मृतक 65 वर्षीय पूना मांझी हैं।