• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में महिला समेत चार की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2023

डायमंड – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। परवलपुर थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में गुरुवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मृतका बंगपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद की 26 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी है। थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी ने बताया कि मृतका के पिता ने ससुराली परिवार से बातचीत करने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है।

इसी तरह चंडी थाना क्षेत्र के मुड़ला बिगहा गांव में पानी भरे पईन से अधेड़ की लाश मिली। मृतक सौदागर मिस्त्री के 42 वर्षीय पुत्र सुरेश मिस्त्री हैं। परिवार डूबकर मौत का अंदेशा जता रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

वहीं, हरनौत थाना पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर लोहरा पुल के पास पंचाने नदी किनारे से एक बुजुर्ग की लाश बरामद की। मृतक हरनौत के दैली निवासी 50 वर्षीय कैलू जमादार हैं। परिजन नदी पार करने के दौरान डूबकर मौत होने की आशंका जता रहे हैं। बुजुर्ग बेटी के घर जाने तीन दिन पहले निकले थे। जिसके बाद उनकी लाश मिली। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

उधर, चंडी के बढ़ौना पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो सवार युवक की जान चली गई। जबकि, तीन महिलाएं जख्मी हो गई। मृतक नूसराय के जोलहापुरा गांव निवासी 38 वर्षीय इंदल रविदास है। थााध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो पलटा। घटना में एक युवक की मौत होने की सूचना है।