• November 20, 2025 6:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत चार को काल ने लीला, जानें कहां-कहां हुई घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2021

सूरज  – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके शुक्रवार को हुए विभिन्न हादसों में महिला समेत चार की जान चली गई। इसलामपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने से 50 वर्षीय किसान अनिल प्रसाद की मौत हो गई। किसान खेत की जुताई कर रहे थे। उसी दौरान वाहन पलट गया और इंजन से दबकर उनकी मौत हाे गई।

इसी तरह अस्थावां थाना क्षेत्र के तार बिगहा गांव के समीप शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतका सागर पासवान की 30 वर्षीया पत्नी ममता देवी है। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

इधर, रहुई थाना अंतर्गत देकपुरा-बिगहापर गांव में शुक्रवार को कुआं में डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. अमृत पासवान का 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। परिवार ने बताया कि युवक कुआं पर स्नान कर रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह कुआं में गिर गया। जिससे डूबकर उसकी जान चली गई।

वहीं, गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के समीप टेलर से कुचलकर 6 साल के बच्चे की मौत हाे गई। जबकि, उसके माता-पिता घटना में जख्मी हो गए। मृतक नवादा जिला कुरमा गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी का पुत्र अमन कुमार है। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी दंपती को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया। दंपती, बेटे के साथ रिश्तेदार के घर आए थे। जहां से लौटने के लिए वह सड़क किनारे खड़े हो वाहन का इंतेजार कर रहे थे। उसी दौरान उधर से गुजर रहे टेलर ने तीनों को टक्कर मार दिया। जिससे बच्चे की मौके पर जान चली गई। राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।