• June 7, 2025 12:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक साथ गायब हुई चार किशोरियां बरामद, जाने फरार होने का कारण..

Oct 19, 2023

आशीष – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक साथ गायब हुई चार किशोरियों को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। गुरुवार को किशोरियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

10 अक्टूबर को दो सगी बहनें समेत चारों सहेलियां घर से स्कूल जाने निकली थी। जिसके बाद लापता हो गईं। परिजन ने ओपी में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस तकनीक का इस्तेमाल कर सभी को बरामद कर ली।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरियों को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। घटना का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है।