• June 6, 2025 11:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग स्थानों पर डूबने से चार की गयी जान 

Aug 12, 2021

आशीष – 7903735887 

जिले के अलग-अलग स्थानों पर डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के जियनचक गांव में हुई। मनोज सिंह की 14 वर्षीया पुत्री गुरुवार को पानी भरे पईन में डूब गयी। परिजन ने बताया कि वह घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर बाद खोजबीन होने लगी तो पईन से लाश बरादम की गयी। लोग फिसलकर पईन में गिरने का अंदेशा जता रहे हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

छहला रहा शव बरामद:
वेना थाना क्षेत्र के सिरनावां गांव में बुधवार को स्नान करने के दौरान दामोदर पासवान का 12 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार नदी में डूब गया था। गुरुवार की सुबह पानी में छहला रही लाश बरामद की गयी। बुधवार को देर रात तक उसकी खोजबीन चलती रही। गोताखोर भी पहुंचे। पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। चंडी पूर्वी के जिप सदस्य निरंजन कुमार ने बताया कि परिजन को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये मिला है। उन्होंने आपदा के तहत भी मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

आहर में डूब गये बुजुर्ग:
एकंगरसराय थाना क्षेत्र के चम्हेड़ा गांव में आहर में डूबने से बुजुर्ग की जान चली गयी। मृतक 75 वर्षीय अमृत प्रसाद हैं। उनके पुत्र सनोज कुमार ने बताया कि वे शौच के लिए गये थे। उसी दौरान फिसलकर आहर में गिर गये। काफी देर बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उनका शव बाहर निकाला गया।

भैंस को बचाने में चक्कर में डूबा युवक:
तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के विशुनपुर-बढ़ैना गांव में हुई। सीता यादव का 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार गांव के बाहर नदी में भैंस धोने गया था। एक भैंस नदी में फंस गयी। उसे निकालने के चक्कर में वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीण विनय यादव ने घटना को देखकर शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गये। करीब दो घंटे बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया है।