• June 6, 2025 10:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार-कारतूस संग चाचा भतीजा समेत चार गिरफ्तार, जाने कार्रवाई…

Sep 30, 2024

सूरज – 9334160742 

एकंगरसराय थाना पुलिस ने कट्‌टा-कारतूस संग बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में तेल्हाड़ा के शिवशंकरपुर गांव निवासी गोपाल यादव और बरबीघा गांव निवासी पप्पू कुमार शामिल है। दोनों नशे में था।

हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि बाइक सवार तेज गति से जा रहा था। संदेह होने पर पुलिस खदेड़कर उनकी तलाशी ली तो एक कट्‌टा व तीन कारतूस बरामद हुआ। बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था। उसी दौरान पुलिस सक्रियता से पकड़ा गया। छापेमारी में इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, दारोगा अनिल कुमार, संत कुमार सुमन, विकास कुमार समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

इसी तरह औंगारी थाना पुलिस ने कट्‌टा-कारतूस संग चाचा-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने डीजे की धुन पर कट्‌टा लहराते अपने डांस का वीडियो वायरल किया था। जिसके सत्यापन के बाद पुलिस कार्रवाई की गई।

हिलसा डीएसपी-2 बताया कि गिरफ्तार बदमाश सबलपुर निवासी विक्की पासवान और उसका चाचा अलख पासवान है। अलख पासवान के घर से दो कट्‌टा और दो कारतूस बरामद हुआ। छापेमारी में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ततमा, दारोगा हरेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, हरेंद्र उरांव समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।