• November 20, 2025 7:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पार्सल वाहन लूट में चार गिरफ्तार, जानें कौन-कौन धराया…

ByReporter Pranay Raj

Sep 15, 2021

राज – 7903735887 

नगरनौसा थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के पार्सल वाहन लूट मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 3 सितंबर को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पार्सल वाहन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। चंडी थाना पुलिस के सक्रियता से वाहन बरामद कर लिया गया था।

नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि एकंगरसराय थाना क्षेत्र के भानु बिगहा गांव निवासी बैजू कुमार एवं हिलसा थाना क्षेत्र के तारपर गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार की निशानदेही पर पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव निवासी रामजी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। इधर हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी भी घटनास्थल पर पहुंच गिरफ्तार लोगों से बातचीत किया। मौके पर चंडी थानाध्यक्ष रितूराज भी उपस्थित थे।