• November 20, 2025 6:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को मार दी गोली, जानें आरसीपी ने क्या कहा…

ByReporter Pranay Raj

Sep 4, 2023

राज – 7903735887 

सिलाव थाना अंतर्गत धरहड़ा गांव में रविवार की रात बदमाशों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह के ममेरे भाई के पौत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी जर्नादन प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र कुमार प्रगति उर्फ पिंटू को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। घटना का कारण राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा है।

जख्मी ने बताया कि वह रात में अपने दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलकर गांव लौट रहा था। उसी दौरान सलन महतो अपने सहयोगियों के साथ मिल गया। आरसीपी सिंह से मिलने पर वह धमकी देने लगा। इसके बाद गोली मार दी।

घटना की खबर मिलने के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार में गुंडाराज होने की बात कही। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाला जदयू का नेता है। मुख्यमंत्री में राजनीतिक विरोध का साहस नहीं है। इस कारण उनके रिश्तेदार को गोली मारी गई

दो बदमाश गिरफ्तार

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एहतियात गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। एक टीम जख्मी का फर्द बयान लेने पटना गई है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। तीन साल पहले जख्मी ने लहेरी थाना में मारपीट का केस दर्ज कराया था। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम देने की बात आ रही है।