• June 6, 2025 10:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- जबरन युवक की विधवा भाभी से करा दी शादी….

Mar 26, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889 

नूरसराय थाना अंतर्गत रतनपुरा गांव में जबरन युवक की उसकी विधवा भाभी से शादी रचाए जाने का मामला सामने आया। लोगों ने  युवक की पिटाई कर उसकी शादी भाभी से करा दी। कुछ ग्रामीणों ने शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। परिजन शादी के बाद युवक को गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। अशोक तांती ने बताया कि उनके मंझले बेटे की मौत 6 माह पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसके बाद कुछ बदमाशों ने उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए विधवा बहू की शादी जबरन छोटे बेटे ओम प्रकाश से करा दी। शादी के बाद उनके बेटे को गायब कर दिया गया।