• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौतों की भरमार, गई चार की जान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 7, 2021

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत हड़ौल गांव में रविवार को करंट से अधेड़ की जान चली गई। मृतक स्व. शिबू यादव के 58 वर्षीय पुत्र सुनील यादव हैं। परिवार ने बताया कि अधेड़ शौच के लिए महुआ बगीचा खंधा की ओर गए थे। रास्ते में पूर्व से गिरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर करंट उनकी मौत हो गई।
इसी तरह बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव में पानी भरे पईन में डूबकर बालक की मौत हो गई। मृतक मनोज कुमार का 11 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार है। बालक शौच के लिए गया था। उसी दौरान हादसा हुआ।
उधर, हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन गांव के रेल फाटक के समीप रविवार को ट्रेन इंजन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हरनौत थानाध्यक्ष ने बताया कि जीआरपी को घटना की सूचना दे दी गई है।
इसी तरह सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई बच्ची की इलाज के दौरान विम्स में मौत हो गई। मृतका जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी यमुना मांझी की 6 वर्षीया पुत्री मीरा कुमारी है। ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि जमुई जिला में बाइक की टक्कर से बच्ची जख्मी हुई थी। इलाज के दौरान विम्स में उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।