• June 7, 2025 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सौहार्द: शांति समिति के सदस्याें के रैफ जवानों का फ्लैग मार्च….

Sep 15, 2023

राज – 7903735887 

आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में आ चुकी है। पर्व में सौहार्द बिगाड़ने की मंशा पाले बदमाशों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी यहां आ चुकी है। जो लगातार संवदेनशील इलाकों का भ्रमण कर रही है।
शुक्रवार को सोहसराय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजमणि के नेतृत्व में रैफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस मार्च की खासियत यह थी कि इसमें शांति समिति के सदस्य भी शामिल थे। मार्च सोहसराय थाना से निकला। जो खासगंज, आशा नगर, सोहडीह, सलेमपुर, जलालपुर, मोगल कुआं समेत अन्य इलाकों से गुजरा।
थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर सभी थाना क्षेत्र में रैप के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च कर उन्हें क्षेत्र की जानकारी दी जाती है।
ताकि भविष्य में होने वाली घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ सामांजस्य बनाकर आपसी भाईचारा को कायम किया जा सके। इसके पूर्व रैप के उप कमांडेंट अरुण कुमार विद्यार्थी ने स्थानीय लोगों व शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर दारोगा संजीव कुमार, राम इकबाल सिंह, मो. मुमताज, सुनील कुमार, मोहम्मद आजाद आलम, रविंद्र कुमार, रसशीद अजहर, सद्दाम हुसैन समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।