• February 24, 2026 10:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन सहोदर भाई समेत पांच युवक लग्जरी कार संग गिरफ्तार, जाने क्यों धराया…

ByReporter Pranay Raj

Jul 26, 2024

राज – 9470237542 

पावापुरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान राजवंशी पेट्रोल पंप के समीप से लग्जरी कार सवार तीन सहोदर भाइयों समेत पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की जांच के दौरान कार से एक कट्‌टा व दो कारतूस बरामद हुआ। था। जिसके बाद पांचों सवारों को गिरफतार कर एक्सयूभी कार जब्त कर ली गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान कार से हथियार-कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद पांचों सवारों को पकड़ लिया गया। कार सवार, नवादा जिला से अापराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से आया था। गिरफ्तार लोगों में नवादा जिला के पकरीवरावां थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी दिनेश यादव का पुत्र राजेश, राकेश, मुकेश कुमार, शंकर यादव का पुत्र धीरज कुमा और स्व. कमलेश यादव का पुत्र दीपक कुमार शामिल है।