• February 25, 2026 9:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मछली-भात भोज पड़ा महंगा, निवर्तमान मुखिया गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2021

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थात अपना मैरेज हॉल में मंगलवार को मुखिया प्रत्याशी मछली-भात भोज करा रही थीं। सूचना के बाद पुलिस व सीओ ने कार्रवाई करते हुए खाद्य सामग्रियों को जब्त करते हुए सकरौल पंचायत की मुखिया पत्याशी सह निवर्तमान मुखिया निशा भारती को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर हजारों समर्थकों की भीड़ थी। छापेमारी से उनके बीच भगदड़ मच गई। मौके से ढाई किलोग्राम मछलियां, चावल व अन्य सामान जब्त हुआ। नामांकन के पहले प्रत्याशी भोज कराने की तैयारी में थीं। उसी दौरान कार्रवाई हुई।

सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि नामांकन के पहले प्रत्याशी मछली भोज करा रही थी। हजारों समर्थकों की भीड़ जुटी थी। जो चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइडलान का उल्लंघन है। खाद्य सामग्रियों काे जब्त कर प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया गया है।