• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पहले गर्भवती पत्नी फिर पति की मिली लाश, जाने दंपती के मौत का कारण…

ByReporter Pranay Raj

Jun 9, 2024

सूरज – 7903735887 

चंडी थाना इलाके में 12 घंटे के अंदर दंपती की लाश मिली। शनिवार की शाम गर्भवती महिला तो 12 घंटे बाद रविवार को पति की लाश मिली। मृतकों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के उगन बिगहा निवासी अरविंद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र शिशुपाल कुमार एवं उसकी 20 वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी के रूप में की गई। महिला का शव जागो बीघा के बटिया खंधा के समीप से बरामद किया गया था। वहीं रविवार की सुबह आधा किलोमीटर दूर मोहना पर खंधा के समीप से युवक का शव बरामद किया गया है।

मृतका का भाई चण्डी थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों पटना जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम उन्हें अपने बहन के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पहले उसे लगा कि बहन की हत्या कर दी गई। फिर सुबह बहनोई का शव मिला। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसका बहनोइ मोबाइल पर जुआ खेलता था। जुआ में आठ लाख से अधिक रुपया कर्ज लेकर हार गया था। इस कारण दोनों का आपस में झगड़ा होता था।
मायके वालों ने बताया कि साल भर पूर्व दोनों का कोर्ट मैरिज हुआ था। अंशु 4 महीने की गर्भवती भी थी। जुए की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। जिसके कारण वो ज्यादा समय मायके में ही रहती थी।

अंशु की मां ने बताया कि उनके दामाद को जुए का लत था। वह करीब आठ लाख रुपए के कर्ज में डूबे हुए थे। उन लोगों ने भी बंधन बैंक और गांव से सूद पर पैसे लेकर 1 लाख रुपए दामाद को दिया था। उनका दामाद पटना में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। इन्हीं सब कारणों की वजह से पिछले 2 महीने से उनकी बेटी अंशु कुमारी मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को थाना में समझौता हुआ था। इसके बाद उनका दामाद बेटी को लेकर पटना के लिए निकला था। रास्ते मे ही इन्ही कारणो की वजह से जहर खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहर खाकर खुदकुशी करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।