• June 6, 2025 10:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मर्डर: ई रिक्शा सवार महिलाओं पर फायरिंग, नातिन की मौत नानी जख्मी…

Jan 18, 2024

राज – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत दादुपुर मोड़ के समीप गुरुवार को दिन के उजाले में बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं पर गोलियों की बरसात कर दी। सिर और पेट में गोलियां लगने से नातिन की मौत हो गई। जबकि, नानी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गईं।

मृतका चंडी थाना क्षेत्र के राजन बिगहा गांव निवासी राजीव कुमार की 25 वर्षीया पत्नी पूजा भारती है। जख्मी चंडी के हासनचक गांव निवासी राधेश्याम प्रसाद की 55 वर्षीया पत्नी मालती देवी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।

घटना के बाद थरथरी और परवलपुर थाना पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। हिलसा डीएसपी के पहुंचने पर सीमा विवाद समाप्त हुआ। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

परिवार ने बताया कि पूजा भारती अपनी नानी के साथ बेन थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव स्थित मायके गई थी। तीन दिन पहले उनके पिता सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। वह पिता को देखने गई थी।

जहां से वह ई रिक्शा से नानी के साथ चंडी लौट रही थी। उसी दौरान थरथरी के दादुपुर मोड़ के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। दोनों पर बदमाशें ने अंधाधुंध फरयरिंग की। घटना के कारणों से पति व पिता अनभिज्ञता जता रहे हैं। पूजा पांच साल पहले प्रेम विवाह की थी। 20 दिन पहले उसके पति पर भी फायरिंग की गई थी। जिसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटनों के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।