• November 20, 2025 7:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेलगाम बदमाश: छेड़खानी के विरोध पर फायरिंग कर परिवार को दौड़ाकर पीटा….

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2023

राज- 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में बेलगाम बदमाशों ने छेड़खानी के विरोध पर फायरिंग-रोड़ेबाजी करते हुए परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कार समेत तीन वाहनों काे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
जख्मी प्रमोद चौधरी, विक्की कुमार, राहुल कुमार, सुरेंद्र चौधरी, करण कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, जूली देवी, संगीता देवी समेत अन्य को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
जख्मी ने बताया कि परिवार के लोग छठ घाट से अर्ध्य देकर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाश महिला सदस्यों से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बदमाश चला गया। कुछ देर बाद आधा दर्जन बदमाश गांव पहुंचकर घर पर रोड़ेबाजी करने लगा। सूचना पाकर पुलिस के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गया।
पुलिस के लौटने के घंटे भर बदमाश फिर से हथियार से लैस होकर आ गया। फायरिंग-रोड़ेबाजी करते हुए परिवार के सदस्यों को घर से खींच लिया। फिर सभी को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
थानाध्यक्ष रमण कुमार वशिष्ठ ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी आरोपी फरार है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।