• November 20, 2025 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने पर गोलीबारी….

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2021

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के जखौर गांव में शनिवार को फरार महिला की बरामदगी के लिए प्रेमी के दोस्त की पिटाई कर गोलीबारी की घटना हुई। घंटों गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर अनेकों खोखा पड़ा था। ड्राम में पिलेट भी धंसा मिला। इसके बाद भी पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। मारपीट में जख्मी हुए आकाश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जख्मी के भाई शंकर ने बताया कि आकाश चेन्नई में रहता है। रक्षा बंधन पर पांच दिन पहले गांव लौटा। पांच पहले गांव का धर्मवीर शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हो गया। महिला की बरामदगी का दबाव बनाने के लिए बदमाशों ने भाई की पिटाई कर गोलीबारी की। पीड़ित परिवार ने सात बदमाशों को आरोपित कर केस का आवेदन थाना में दिया है।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने फायरिंग से इंकार करते हुए बताया कि घटना का आवेदन मिला है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।