राज – 9334160742
नगरनौसा थाना अंतर्गत गोराइपुर गांव में पूर्व की अदावत में बदमाश फायरिंग करने लगा। उसी दौरान किशोरी गोली लगने से जख्मी हो गईं। जख्मी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री अंजलि कुमारी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया।
गोली बच्ची की बांयी जांघ में लगी है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अजय पासवान व साधु पासवान के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। सुबह में दोनों पक्षों में एक बार फिर से भिड़ंत हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगें। उसी दौरान किशोरी को गोली लग गई।
थानाध्यक्ष शशिरंजन मिश्रा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों ने गिरफ्तार कर लिया गया। जख्मी विम्स में इलाज है। डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

