• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जेल गेट के समीप जवान को थप्पड़ मार की फायरिंग, जानें घटना..

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के जेल बैरियर के समीप बदमाशों ने बीएमपी जवान को थप्पड़ मार हत्या के इरादे से ताबतोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने जवान को निशाना कर तीन फायरिंग किया। निशाना चूकने से जवान बच गए। घटना सुबह सोमवार की सुबह 7 बजे हुई। सूचना पाकर डीएसपी शिब्ली नोमानी, थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद दलबल के साथ आ गए। पीड़ित जवान मुस्तफा के बयान पर पुलिस ने तीन बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज किया है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ।
जवान ने बताया कि वह बैरियर के समीप मॉर्निग वॉक कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार हो तीन बदमाश आएं और जवान से बकझक करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जवान ने एक बदमाश को जकड़, जेल की ओर ले जाने लगे। साथी को रिहा कराने के लिए उसके दो साथियों ने जवान को निशाना कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से जवान की जान बच गई। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। थानाध्यक्ष ने बताय कि केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।