• June 6, 2025 10:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हिरण्य पर्वत पर लग गई आग, जाने घटना…

Apr 8, 2024

राज – 7903735887 

शहर के हिरण्य पर्वत की झाड़ियों में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। जिससे झाड़ियां व पेड़-पौधे धू-धू कर जलने लगा। घटना सोहसराय थाना इलाके में हनुमान मंदिर के पीछे पहाड़तल्ली में हुई। सूचना पाकर अग्निशमन दस्ते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

लोगों ने बताया कि अचानक झाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। जिसके बाद तेजी से आग फैलने लगा। कई हरे वृक्ष उसकी चपेट में आ गए। सूचना पाकर अग्निशमन दस्ते आकर आग पर काबू के प्रयास में जुट गई। घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। लोग शरारती तत्वों पर संदेह जता रहे हैं।