• November 20, 2025 7:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बारात में डीजे बजाने पर हुई एफआईआर ….

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2021

आशीष – 7903735887

लॉकडाउन में सख्ती के बावजूद लोग नियम की अनदेखी कर रहे हैं | ताजा मामला बारात में डीजे बजाने पर दूल्हे, दूल्हे के पिता, डीजे मालिक व ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। डीजे को ट्रैक्टर समेत जब्त कर लिया गया है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव की है। डीजे पर अश्लील गाना बजाने के कारण हुई मारपीट के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।

शुक्रवार की शाम गांव निवासी सुखु पासवान के पुत्र अमित कुमार की बारात निकाली जा रही थी। पास में ही एक घर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान, बाराती डीजे पर फूहड़ गाना बजाने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने मना किया तो मारपीट होने लगी। मारपीट में कई लोग चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और डीजे को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है।