• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक माह में शराबियों से वसूला गया 6.33 लाख का जुर्माना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 4, 2023

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश उत्पाद संजय सिंह द्वारा बीते सितंबर 2023 में उत्पाद एवं मद्य निषेघ अधिनियम की धारा 37 के अंतर्गत 297 अभियुक्तों को जुर्माना की सजा सुनाई।

जिनसे कुल 6 लाख 33 हजार 600 रूपये जुर्माना की राशि वसूल किये गए। उत्पाद के स्पेशल पी.पी रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उक्त आलोच्य अवधि में दोबारा शराब पीने वाले आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आठ अन्य ऐसे लोग शामिल है जो जुर्माना की राशि अदा नहीं किये उन्हें न्यायालय के द्वारा जेल की सजा सुनाई गई। पी.पी ने बताया कि उत्पाद अधिनियम 37 में राज्य सरकार द्वारा किये गये संशोधन के बाद अप्रैल 2022 से सितंबर 2023 तक 5840 अभियुक्तों को उत्पाद न्यायालय प्रथम द्वारा सजा सुनायी गयी जिसमें कुल 11 करोड़ 93 लाख 61 हजार रूपये जुर्माना के रूप में वसूला गया है।