• November 20, 2025 7:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर के पॉश इलाके में मारपीट-फायरिंग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 16, 2021

 

बिहार थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलनी के पीछे गुरुवार को कोचिंग छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों गुट के छात्र मारपीट करते हुए फायरिंग करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग 6 राउंड फायरिंग की बात कह रहे हैं। हालांकि, पुलिस गोलीबारी से इंकार कर रही है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक दोनों पक्ष के बदमाश फरार हो गए। पुलिस इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों की मानें तो कोचिंग छात्र इलाके में अक्सर हंगामा करते हैं। ज्यादात्तर घटनाएं छेड़खानी के कारण होती है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गोलीबारी से इंकार करते हुए बताया कि कोचिंग छात्रों के बीच मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष के बदमाश फरार हो चुके थे। स्थानीय लोग घटना के संबंध में बताने से परहेज कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।