• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र से दुश्मनी का बदला लिया पिता की लाश गिरा, पुलिस का विरोध…

ByReporter Pranay Raj

Jun 13, 2021

सूरज – 7903735887

मानपुर थाना क्षेत्र के खाड़े बिगहा गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने अधेड़ की पिटाई व गला दबाकर हत्या कर दी। पुत्र से दुश्मनी का बदला लेने के लिए बदमाशों ने पिता को मौत की निंद सुलाया। मृतक तेतरावां गांव निवासी 50 वर्षीय मतलू पासवान हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पुत्र का खाड़े बिगहा के युवक से झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। गांव में धड़ल्ले से चल रहे शराब धंधे से भी घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।

वारदात की सूचना पाकर रविवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची। जहां पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित शव कब्जे में लेने का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेने में सफल हुई।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। तनाव के मद्देनजर गांव में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर टीम छापेमारी में जुटी है।