• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्री के जन्म के 5 वें दिन निकली पिता की अर्थी, कैसे होगी परवरिश…

ByReporter Pranay Raj

May 25, 2023

आनंद – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के बाईपास में देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कुरियर ब्वॉय की मौत हो गई। मृतक बढ़नपूरा गांव निवासी महेंद्र रविदास का 26 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार फतुहा में कुरियर डिलेवरी का काम करता था। जहां से गांव लौटने के दौरान हादसा हुआ।
परिजनों ने बताया कि युवक फतुहा से रात में गांव लौट रहा था। उसी दौरान धरमपुर गांव के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे युवक जख्मी हो गया।
गश्ती पुलिस जख्मी को अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक चार दिन पहले पुत्री का पिता बना था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अब परिवार को चिंता सता रही है कि नवजात की परवरिश कैसे होगी।
थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।