• February 25, 2026 2:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जानें हृदयविदारक घटना, बेटी की विदाई के पहले निकली पिता की अर्थी …

ByReporter Pranay Raj

Nov 26, 2022

राज – 7903735887 

बेटी की विदाई के पहले घर से पिता की अर्थी निकली। यह हृदयविदारक घटना हिलसा के कृष्णापुर गांव का है। मनोज कुमार बेटी की शादी का कार्ड बांटने बाइक पर सवार हो पटना जा रहे थे। उसी दौरान दनियावां बाजार में ट्रक से कुचलकर उनकी मौत हो गई। शादी पर अंकित मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर मृतक की पहचान हुई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बेटी की शादी परिवार ने फिलहाल टाल दी। 2 को गांव में बारात आने वाली थी।

परिजनों ने बताया कि मनोज वाहन चालक थे। इकलौती बेटी ज्योति की शादी 2 दिसंबर को थी। शादी का कार्ड देने वह पटना जा रहे थे। उसी दौरान दुर्घटना में उनकी जान चली गई। मृतक को एक पुत्री और दो पुत्र है। मौत के बाद शादी को कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। गांव में परिवार की चीख पुकार गूंज रही है।